कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की आमसभा, विश्वविद्यालय स्थानांतरण के विरोध में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Koderma: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 22 जुलाई को झंडा चौक के समीप हस्ताक्षर अभियान सह आमसभा का आयोजन...

JJ College Bachao Sangharsh Samiti

Koderma: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 22 जुलाई को झंडा चौक के समीप हस्ताक्षर अभियान सह आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने किया, जबकि संचालन समिति के सचिव देवेंन्द्र कुमार ने किया.

हजारों छात्रों के लिए विश्वविद्यालय स्थानांतरण का निर्णय छात्र विरोधी कदम

सभा को झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने संबोधित करते हुए कहा, कि जेजे कॉलेज के हजारों छात्रों के लिए विश्वविद्यालय स्थानांतरण का निर्णय छात्र विरोधी कदम है. उन्होंने कहा कि जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने संघर्ष के बलबूते जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज का जे.सी बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने का मुद्दा कोडरमा का ज्वलंत मुद्दा बना दिया है. जिन्हें छात्रों का भविष्य बचाना चाहिए था, वे अपना भविष्य संवारने में लगे हैं. जनता पिछले 25-30 सालों से आशा भरी नजरों से संसद-विधानसभा की ओर निगाहें फैलाती है, लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही हांथ लग रही है. उन्होंने समिति को हर कदम पर तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया.

लड़ाई कोडरमा के मान-सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा

सभा को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक राम रतन अवध्या, सईद नसीम और सुरेश यादव व तौफीक हुसैन ने कहा, कि जेजे कॉलेज समेत जिले के सभी डिग्री कॉलेज को बचाने के लिए सड़क सुनी नहीं रहेगी. आंदोलन मजबूत होगा और किसी भी कीमत पर जेजे कॉलेज को VBU से हटाकर जेसी बोस विश्वविद्यालय में होने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि लड़ाई कोडरमा के मान-सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं होगा.

कई वक्ताओं ने सभा को किया संबोधित

सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, JMM नेता रविन्द्र शांडिल्य, राजद प्रवक्ता विजय यादव, CPM नेता दिनेश रविदास, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, भाजपा नेत्री जूही दास गुप्ता, अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष संजय साजन, कांग्रेस नेता प्रभात राम, सोनू यादव, युवा नेता रोहित यादव, विनोद कराटे समेत कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया. मौके पर अशोक रजक, बासुदेव साव, बिनोद रजक, मो. सुभान, पिंकी देवी, शैबुन निशा, वीणा देवी, मंजू देवी, सीता देवी, रिंकी देवी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो में DMFT समिति की बैठक: सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती देने के प्रस्तावों पर हुआ मंथन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *