मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चुनाव पाठशाला का लिया जायजा

Chaibasa: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार...

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते उपायुक्त
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते उपायुक्त

Chaibasa: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को 52-चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, गणना प्रपत्रों के संकलन एवं सत्यापन, पात्र मतदाताओं के नामांकन तथा बूथ स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया.

गणना प्रपत्रों के समयबद्ध सत्यापन और डिजिटाइजेशन के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए. साथ ही प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध सत्यापन, ए.एस.डी.डी. (ASDD) सूची का अंतिम रूप देकर उसका डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने विदेशी नागरिकों से संबंधित प्राप्त सूचनाओं एवं दस्तावेजों का विधिवत परीक्षण कर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे.

बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक और चुनाव पाठशाला का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी बूथ लेवल ऑफिसरों, बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) तथा संबंधित अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से जुड़े सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन करने का आह्वान किया.

ALSO READ: अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *