उसरी जलप्रपात में जानलेवा स्टंट, ऊंची चट्टानों से गहरे पानी में छलांग लगाते युवक कैमरे में कैद

Giridih: मानसून के दौरान पूरे शबाब पर बह रहे जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उसरी जलप्रपात में कुछ युवकों की खतरनाक हरकतें...

stunt
Life-threatening stunt at Usri Falls

Giridih: मानसून के दौरान पूरे शबाब पर बह रहे जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उसरी जलप्रपात में कुछ युवकों की खतरनाक हरकतें चिंता का विषय बन गई हैं. झरने में पानी के तेज बहाव और बढ़ी हुई गहराई के बावजूद कुछ युवक ऊंची चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगाते नजर आए. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

मानसून के मौसम में उसरी जलप्रपात का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है. तेज बहाव, फिसलन भरी चट्टानें और गहरे पानी के कारण यहां हर साल हादसों की आशंका बनी रहती है. इसके बावजूद कुछ युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण या लाइफ जैकेट के अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट करते दिखे. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल अपनी जान से खिलवाड़ नहीं है, बल्कि दूसरों को भी ऐसे जोखिम भरे कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकता है.

लोगों की प्रशासन से मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला प्रशासन की ओर से जलप्रपात परिसर में खतरे से आगाह करने वाले साइन बोर्ड लगाए गए हैं और बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की जाती है. इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर रोमांच के नाम पर जानलेवा स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही मानसून के दौरान उसरी जलप्रपात पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा.

ALSO READ: सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन शुरू, 7299 पदों पर होगी नियुक्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *