पलामू: अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात सर्दी-खांसी से पीड़ित एक 6 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई....

ruckus
Palamu: 6-year-old girl dies in hospital; family creates a ruckus

Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात सर्दी-खांसी से पीड़ित एक 6 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृत बच्ची की पहचान छतरपुर सरड़डीह गांव निवासी गुहू प्रसाद की पुत्री रागनी कुमारी के रूप में की गई है. ​बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृत बच्ची के परिजनों ने बताया कि रागनी कुमारी को सर्दी-खांसी थी, जिसके बाद वे उसे बीती रात इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

पुलिस बल मौके पर पहुंची

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बच्ची का इलाज तो जारी था, लेकिन इमर्जेंसी के डॉक्टर उसे देखने नहीं गए और सारा इलाज केवल नर्स के भरोसे छोड़ दिया गया. इसी बीच इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. वहीं, सूचना मिलने पर सदर एसडीओ भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों तथा चिकित्सकों से पूरी जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गए हैं. इस घटना के बाद से मृत बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: CJP से हटाए जाने पर छलका विजेता दहिया का दर्द, बोले- ‘जिनका बचाव किया, उन्होंने ही मुझे बलि का बकरा बना दिया’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *