बारिश के मामले में सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम टॉप पर, लेकिन राज्यभर में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश, धीरे-धीरे पकड़ रही रफ्तार

Ranchi: झारखंड में 01 जून से 23 जुलाई तक की अवधि में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई...

Ranchi: झारखंड में 01 जून से 23 जुलाई तक की अवधि में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है. पूरे झारखंड की बात करें तो इस दौरान 27 प्रतिशत की कमी रिकॉर्ड की गई है. सामान्य तौर पर इस समयावधि में राज्य में 426 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तविक बारिश का आंकड़ा केवल 311.7 मिलीमीटर तक ही सिमट कर रह गया है.

इन जिलों में हुई सबसे कम बारिश

चतरा में सामान्य बारिश 382.6 मिलीमीटर के मुकाबले मात्र 138.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जिसके कारण 64 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. इसी तरह गढ़वा में 360.9 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 125.2 मिलीमीटर ही बारिश हुई, जो कि 65 फीसदी कम है.

इन जिलों में भी 20 से 59 फीसदी की कमी

बोकारो में 32%, देवघर में 54%, गिरिडीह में 42%, गोड्डा में 47%, कोडरमा में 51% और पाकुड़ में 58% फीसदी कम बारिश हुई है. वहीं राजधानी रांची में सामान्य 439.1 मिमी के मुकाबले 383.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि 13% कम है. इसी तरह धनबाद में 16%, दुमका में 16%, साहिबगंज में 4% और सिमडेगा में 11% कम बारिश हुई है. सरायकेला और खरसांवा में यहां सामान्य से 1% अधिक यानी 422.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. पश्चिमी सिंहभूम में 411 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा हुई है.

Also Read: मौसम अलर्ट: अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *