भाजपा कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई शिकायत

Ranchi: नीट पेपर लीक मामले और हाल के दिनों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी रांची...

भाजपा कार्यालय घेराव
भाजपा कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई शिकायत

Ranchi: नीट पेपर लीक मामले और हाल के दिनों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी रांची का राजनीतिक माहौल गरमा गया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की. अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भाजपा कार्यालय के बाहर हुई धक्का-मुक्की

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है. साथ ही हाल के दिनों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई. प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास पहुंचे, वहां पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस हुई.

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

स्थिति बिगड़ती देख और सुरक्षा घेरा टूटने की आशंका के बीच पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए. घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

ALSO READ:  पलामू: DAV Sports-2026 का शानदार आगाज, शुरू हुआ क्लस्टर-III टूर्नामेंट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *