सहियाओं और स्वास्थ्य प्रहरियों को जल्द मिलेगी प्रोत्साहन राशि, 54.16 करोड़ रुपए मंजूर

Ranchi: झारखंड के दूर-दराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की अलख जगाने वाली सहिया (आशा) और स्वास्थ्य प्रहरियों को जल्द ही प्रोत्साहन...

Ranchi: झारखंड के दूर-दराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की अलख जगाने वाली सहिया (आशा) और स्वास्थ्य प्रहरियों को जल्द ही प्रोत्साहन राशि मिलेगी. इसके लिए राज्य सरकार ने 54.16 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. बताते चलें कि झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण सहिया, सहिया साथी और स्वतंत्र साधन सेवी को राज्य योजना मद से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है. इसके लिए 54,16,57,920 रुपए की राशि आबंटित कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पूरी राशि एकमुश्त निकालकर NHM झारखंड के पीएल खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे सहियाओं तक उनका हक बिना किसी देरी के सीधे पहुंच सके.

ALso Read:  पलामू: DAV Sports-2026 का शानदार आगाज, शुरू हुआ क्लस्टर-III टूर्नामेंट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *