विकास योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : उप विकास आयुक्त

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (DDC) ने गुरुवार को नोवामुंडी प्रखंड की पोखरपी, कोटगढ़ और दूधबिला पंचायतों में संचालित...

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (DDC) ने गुरुवार को नोवामुंडी प्रखंड की पोखरपी, कोटगढ़ और दूधबिला पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पंचायत भवन सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

DMFT योजनाओं का DDC ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान DMFT मद से राजाबांध नाला में निर्माणाधीन स्पेन पुलिया, चेकडैम और कड़ियाटांगर नदी में बन रहे चेकडैम का भी जायजा लिया गया. DDC ने अधिकारियों और संवेदकों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना के लाभुकों से जल्द आवास निर्माण पूरा करने की अपील की.

Also Read : हजारीबाग: क्या है ‘खुजली तालाब’ की अनोखी मान्यता? 150 साल से नहीं टूटा लोगों का भरोसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *