Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रांची महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दो दिवसीय पेन डाउन आंदोलन वापस लेने की मांग की.
पेन डाउन आंदोलन को वापस लेने की मांग
ABVP का कहना है कि पेन डाउन आंदोलन से छात्रों की पढ़ाई, परीक्षा से जुड़े काम और विश्वविद्यालय की दूसरी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होंगी. इसलिए छात्रों के हित को देखते हुए इस आंदोलन को वापस लिया जाना चाहिए.
ABVP के कार्यकर्ताओं के साथ हुआ दुर्व्यवहार
परिषद ने आरोप लगाया कि ज्ञापन देने के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कुछ लोगों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. ABVP ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में हर छात्र संगठन को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है.
निष्पक्ष जांच की कि गई मांग
ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होने देने की मांग की है. साथ ही परिषद ने फिर से आग्रह किया कि छात्रों के हित में दो दिवसीय पेन डाउन आंदोलन वापस लिया जाए, ताकि विश्वविद्यालय की पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक कार्य बिना किसी बाधा के चलते रहें.
Also Read: गुमला : सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, DC ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती
