Palamu: परिवहन विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को मनातू प्रखंड के मंझौली-1 पंचायत क्लस्टर में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में प्रेस विज्ञप्ति जारी होने तक 182 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 136 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया.
यातायात नियमों का पालन
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को लर्निंग लाइसेंस वितरित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की. साथ ही सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन योजना एवं हिट एंड रन मुआवजा योजना की जानकारी देते हुए दुर्घटना की स्थिति में घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया. कैंप में आवेदकों की सुविधा के लिए आवश्यक तकनीकी संसाधन एवं पर्याप्त कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराए गए, जिससे आवेदन एवं लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हुई. कार्यक्रम में जिला परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
AlsoRead:कांग्रेस प्रवक्ता का भाजपा पर गंभीर आरोप, कहा- प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर किया गया हमला
