Jamtara: जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा के नेतृत्व में महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले, छात्र हितों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्र अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उन पर बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए.
शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की भी मांग की गई. कांग्रेस ने कहा कि छात्रों के भविष्य और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
ALSO READ: कोडरमा: पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को आंदोलन
