सरायकेला: चांडिल अनुमंडल न्यायालय का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया, न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता हुए सम्मानित

Saraikela: चांडिल अनुमंडल न्यायालय का चौथा स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री...

Chandil Sub-divisional Court
चांडिल अनुमंडल न्यायालय का मनाया गया चौथा स्थापना दिवस

Saraikela: चांडिल अनुमंडल न्यायालय का चौथा स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू ने की. सचिव महेंद्र कुमार महतो के निर्देशन में मंच संचालन सुभाष चंद्र महतो ने किया. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. दीप प्रज्वलन ADJ कमलेश कुमार सिंह, ACJM गौतम गोविंदा और SDJM अमित खन्ना सहित सभी अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से किया.

केक काट कर मनाया गया जश्न

इसके बाद सभी न्यायाधीशों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अंत में केक काटकर चौथे स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया. इस अवसर पर बद्री प्रसाद साहू, महेंद्र कुमार महतो, प्रभात कुमार महतो, देवाशीष ज्योतिषी, देवाशीष कुंडू, नवानी सिंह, मृत्युंजय महतो, कमल कांत महतो, गुरुचरण महतो सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, प्रभात कुमार महतो, देवाशीष ज्योतिषी टाइपिस्ट एवं मोहरी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: BJP कार्यालय झड़प: कांग्रेस के बाद अब BJP ने कांग्रेस के खिलाफ थाना में दर्ज करायी शिकायत, बाबूलाल मरांडी ने लगाए गंभीर आरोप

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *