चाईबासा: मंझारी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी मंझारी मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप की उपस्थिति में मंडल के विभिन्न पंचायतों भरवरिया, पिलका, बड़ा लगड़ा एवं...

Manjhari Mandal
मंझारी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी मंझारी मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप की उपस्थिति में मंडल के विभिन्न पंचायतों भरवरिया, पिलका, बड़ा लगड़ा एवं रोलाडी का दौरा कर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों को संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की गई.

सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को सभी बूथों पर कार्यकर्ता एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद बूथ स्तर की बैठक आयोजित कर बूथ समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा. इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रताप कटिया और रा. महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के निर्देशों का समयबद्ध तरीके से पालन करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया.

ये रहे उपस्थित 

बैठक में मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र केसरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रधान, खगेश्वर रावत, मिथिलेश नंद, सुशील गोप, गुरु चरण बांकीरा, लक्ष्मण पान, बालकृष्ण बिरुवा, मनकी हेंब्रम, तुलसीनाथ बिरुवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट-2026 का समापन, रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *