पलामू: दो महीने से लापता 7वीं की छात्रा, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

Palamu: जिले के पांकी प्रखंड स्थित बिहरा गांव की एक नाबालिग छात्रा पिछले दो महीनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. छात्रा...

Palamu
पलामू से रहस्यमय ढंग से लापता नाबालिग, परिजन न्याय की आस में
Palamu: जिले के पांकी प्रखंड स्थित बिहरा गांव की एक नाबालिग छात्रा पिछले दो महीनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. छात्रा बिहरा मध्य विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्रा है. घटना के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

स्कूल जाते समय हुई थी लापता

परिजनों के अनुसार, छात्रा अफसाना खातून 22 मई 2026 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान रास्ते में एक युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका जताई जा रही है.

दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

घटना को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है. इससे परिवार चिंता और आक्रोश में है. परिजनों का कहना है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हो रही है.

मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

छात्रा की मां मुनेजा बीबी, पत्नी मुख्तार मियां ने उजेन्द्र उरांव के खिलाफ पांकी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई है.

एसपी से लगाई बेटी को खोजने की गुहार

परिजनों ने बताया कि अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला, तब पुलिस में मामला दर्ज कराया गया. अब छात्रा के पिता मुख्तार मियां ने पलामू के पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द अपनी नाबालिग बेटी को खोज निकालने की मांग की है. उन्होंने मामले में त्वरित और गंभीर कार्रवाई की अपील की है.

READ ALSO: बोकारो: NEET परीक्षा में धांधली के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *