Koderma : जिले के डोमचांच प्रखंड के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम कुशमई स्थित सिफरोज एकता महिला मंडल राशन डीलर पर KYC के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है. ताराटांड निवासी सुखदेव दास ने बताया कि जब वह केवाईसी कराने गए तो डीलर द्वारा 50 रुपये की मांग की गई. रुपये नहीं देने पर KYC नहीं करने की बात कही गई, जिसके बाद वह वापस लौट आए.
राशन के बदले 50 रुपये वसूली का आरोप
सुखदेव दास का आरोप है कि डीलर द्वारा कई लोगों से इसी तरह पैसे लिए जा रहे हैं, लेकिन डर के कारण कोई शिकायत नहीं करता. उन्होंने कहा कि वह बाहर मजदूरी करते हैं और 50 रुपये देने की स्थिति में नहीं हैं. घर पर नहीं रहने और बार-बार अधिकारियों के बुलावे के कारण भी वह शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. राशन वितरण में पारदर्शिता लाने और गरीबों को परेशानी से बचाने की आवश्यकता बताई गई.
Also Read : चाईबासा: DC की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
