कोडरमा: जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक का आह्वान, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च

Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा की ओर से NEET परीक्षा पेपर लीक मामले और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण...

Koderma
NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस का कैंडल मार्च

Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा की ओर से NEET परीक्षा पेपर लीक मामले और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज (25 जुलाई) शाम 5 बजे कैंडल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम जवाहर टॉकीज, कला मंदिर, झुमरी तिलैया से शुरू होगा.

छात्रों के समर्थन में उतरेगी कांग्रेस

जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता. प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं ने लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं के सपनों को आघात पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है.

निष्पक्ष परीक्षा और न्याय की होगी मांग

प्रकाश रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खड़ी रही है. कैंडल मार्च और सत्याग्रह के माध्यम से पार्टी निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, जवाबदेही और न्याय की मांग को बुलंद करेगी.जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्षों, नगर पंचायत एवं नगर परिषद अध्यक्षों, विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों समेत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की.

ALSO READ: रांची में रथ मेला के दौरान मोबाइल छीनने और चोरी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *