सड़क सुरक्षा एवं सिविक सेन्स को बढ़ावा देने के लिए वॉकथॉन का आयोजन, उत्कृष्ट यातायात पुलिसकर्मी एवं प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

Ranchi: परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में आज मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं...

सड़क सुरक्षा एवं सिविक सेन्स को बढ़ावा देने के लिए वॉकथॉन का आयोजन

Ranchi: परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में आज मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं नागरिकों को सिविक सेन्स के प्रति सजग एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से भव्य सड़क सुरक्षा Walkthon का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक पैदल मार्च निकाला गया. वॉकथॉन में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

पुलिस एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर किया गया उत्साहवर्धन 

इस अवसर पर राजीव रंजन ने उपस्थित प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, यातायात संकेतों का सम्मान करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर सिविक सेन्स अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई. कार्यक्रम के समापन पर सड़क सुरक्षा विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. साथ ही राँची शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने वाले उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार – इप्शिता सिन्हा, कक्षा-10 (सेक्शन C), DAV Nandraj Public School
  • द्वितीय पुरस्कार – सौम्या श्रीवास्तव, कक्षा-9 (सेक्शन D), DAV Nandraj Public School
  • तृतीय पुरस्कार – प्रतिज्ञा सिंह, कक्षा-9 (सेक्शन A), Cambrian Public School

क्विज प्रतियोगिता के विजेता

1. अर्पण पन्ना (हॉकी खिलाड़ी)
2. सरोज मुंडारी (हॉकी खिलाड़ी)
3. दुगा मुंडा (हॉकी खिलाड़ी)
4. सनाक्षाय यादव – DAV Nandraj Public School
5. नित्यति कुमारी – DAV Nandraj Public School
6. अर्नव प्रकाश – DAV Gandhinagar
7. कौतिक सुथार – DAV Gandhinagar
8. युवराज – Cambrian School
9. अभिनव कुमार सिंह – Cambrian School

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित यातायात पुलिस पदाधिकारी एवं जवान

1. स०अ०नि० पिन्टू कुमार राय – कांटाटोली चौक
2. स०अ०नि० राणा प्रताप सिंह – लालपुर चौक
3. स०अ०नि० सहदेव रजक – फिरायालाल चौक
4. स०अ०नि० विपिन कुमार झा – जाकिर हुसैन पार्क
5. हवलदार मो. बाबर हुसैन – मुंडा चौक
6. आरक्षी अजीत कुजूर – रेडियम चौक
7. आरक्षी भुनेश्वर उराँव – लालपुर चौक
8. आरक्षी जितेन्द्र कुमार – लालपुर यातायात थाना
9. गृहरक्षक सोनू कुमार – गोंदा यातायात थाना
10. गृहरक्षक अनु मुर्मू – सुजाता चौक

कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को प्रोत्साहित करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया.
ALSO READ : दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं जमुआ विधायक मंजू कुमारी, क्षेत्र की प्रमुख सड़क परियोजनाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *