Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में आज हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया है. घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर रांची-रामगढ़ मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम
दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम हटाने के प्रयास में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: पलामू में राहुल गांधी का पुतला दहन, भाजपा का प्रदर्शन
