पलामू: बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Palamu: जिले के चैनपुर-हुटार मेन रोड पर पीढ़े गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो...

Palamu: Three youths riding a bike were hit by a Hiva, two died, one seriously injured.

Palamu: जिले के चैनपुर-हुटार मेन रोड पर पीढ़े गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने लॉन्च किया ‘विधि पोर्टल 2.0’, अब सरकारी मुकदमों की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *