कोडरमा: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

Koderma : धनबाद – गया रेल खंड के कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टीनवाटांड के समीप रेलवे ट्रैक से शनिवार की...

युवती का शव

Koderma : धनबाद – गया रेल खंड के कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टीनवाटांड के समीप रेलवे ट्रैक से शनिवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया है. मृतका युवती की पहचान बिहार के औरंगाबाद के महनार निवासी 22 वर्षीय नेहा कुमारी पिता संजय कुमार सिन्हा के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा रेलवे स्टेशन के ट्रैकमैन द्वारा शनिवार की सुबह धनबाद-गया रेल खंड के अप और डाउन लाइन का निरीक्षण किया जा रहा था, इसी दौरान ट्रैकमैन को अपलाइन के पोल संख्या 394/27 के समीप एक महिला का घायल अवस्था में शव दिखाई दिया.

सफर कर रही युवती की ट्रेन से गिरने से हुई मौत 

इसके पश्चात ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कोडरमा RPF को दी. घटना की सूचना मिलते ही RPF के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. इस दौरान महिला के पास से बरामद एक बैग से उसका आधार कार्ड तथा अन्य कागजात बरामद किया गया. इसके पश्चात महिला की शिनाख्त नेहा कुमारी के रूप में की गई. इसके साथ ही महिला के बैग से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित एक विद्यालय के बच्चों का मार्कशीट, उसके कॉलेज की सर्टिफिकेट सहित अन्य कागजात भी बरामद किया गया. इधर RPF को आशंका है कि वह जिस ट्रेन से सफर कर रही थी शायद उसी ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है. फिलहाल मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

Also Read : चतरा: बढ़ती नशे की लत बनी चिंता, गांजा-सिगरेट की गिरफ्त में नाबालिग, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *