श्रावणी मेला : ड्यूटी लगते ही झारखंड CID के 40 जवानों ने मांगी छुट्टी

Ranchi : श्रावणी मेला इसी माह से शुरू होने जा रहा है. श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जा...

श्रावणी मेला

Ranchi : श्रावणी मेला इसी माह से शुरू होने जा रहा है. श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. मेला को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी है. राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. श्रावणी मेला में सीआईडी CID मुख्यालय से भी 86 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. हालांकि, ड्यूटी लिस्ट जारी होते ही सीआईडी CID महकमे में छुट्टी लेने की होड़ मच गई है.

40 पुलिस पदाधिकारियों ने दिया आवेदन

श्रावणी मेला में तैनात किए गए 86 जवानों में से तीन दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी के लिए आवेदन सौंप दिया है. बताया जाता है कि कुल चालीस लोगों ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया है. हालांकि सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी तक किसी भी पदाधिकारी या जवान की छुट्टी स्वीकृत नहीं की गयी है. अधिकारियों का मानना है कि इतनी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान एक साथ इतने कर्मियों को छुट्टी देने से कानून-व्यवस्था की निगरानी पर असर पड़ सकता है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दस हजार से अधिक बल तैनात

श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राज्यभर में व्यापक सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है. मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस के आठ हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण और लोकल स्तर पर सहयोग के लिए करीब दो हजार होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई है.

मेला ड्यूटी को ध्यान में रख कर लिया जायेगा निर्णय

झारखंड पुलिस मुख्यालय सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है. संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी CCTV कैमरे, ड्रोन और विशेष टीमों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेला राज्य का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील धार्मिक आयोजन है. जिसमें सुरक्षा के मोर्चे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जवानों की छुट्टियों के आवेदनों पर भी मेला ड्यूटी की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

 

ALSO READ CJP और केंद्र सरकार की वार्ता से पहले दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *