पाकुड़: ग्रामीणों ने श्रमदान कर मरम्मत की सड़क

Pakur: सदर प्रखंड अंतर्गत नगरनबी के ग्रामीणों ने प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर श्रमदान के माध्यम से जर्जर सड़क की मरम्मत की....

ग्रामीणों ने श्रमदान कर मरम्मत की सड़क

Pakur: सदर प्रखंड अंतर्गत नगरनबी के ग्रामीणों ने प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर श्रमदान के माध्यम से जर्जर सड़क की मरम्मत की. यह सड़क पाकुड़ से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क हैं. जो लंबे समय से खराब स्थिति में थी. सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीण ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जिससे चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होते रहती है. प्रशासनिक उदासीनता से निराश ग्रामीणों ने आपसी बैठक कर श्रमदान से सड़क के मरमती करने का निर्णय लिया सुबह सभी ग्रामीण एकजुट हुए और कड़ी मेहनत कर सड़क को चलने योग्य बनाया.

AlsoRead:रांची में कल JCECEB परीक्षा, 11 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *