Ranchi: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आज से JPSC, JSSC CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया. यह सत्याग्रह रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ.
भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाना
सत्याग्रह का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाना है. JLKM का आरोप है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा टूटा है.
आंदोलन के माध्यम से संगठन ने भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और ईमानदार चयन प्रक्रिया की मांग उठाई है। साथ ही कहा गया है कि युवाओं को बिना पेपर लीक और भ्रष्टाचार के निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए.
JLKM ने युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि यह लड़ाई झारखंड के युवाओं के अधिकार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए है.
