Ranchi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला ग्रामीण कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमिटी ने मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया. इस दौरान शिक्षा व्यवस्था की कथित अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया.
छात्रों के समर्थन में निकला विजय मार्च
सत्याग्रह के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला, मार्च शिबू सोरेन आवास चौक से शुरू होकर बापू वाटिका तक पहुंचा. इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, छात्र और युवा शामिल हुए.
छात्रों की आवाज की जीत बताया
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने कहा कि यह मार्च छात्रों और युवाओं के संघर्ष को समर्पित है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार छात्रों की आवाज उठाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की.उन्होंने इसे छात्रों और जनदबाव की जीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस आगे भी युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी.
ALSO READ: गुमला: कुएं में मिला अधेड़ का शव, शुक्रवार को बकरी चराने निकला था घर से
कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
