जामताड़ा: 31 जुलाई के धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, विशेष तैयारी बैठक आयोजित

Jamtara: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं पुलिस प्रशासन के कथित रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा...

धरना-प्रदर्शन की तैयारी बैठक
धरना-प्रदर्शन की तैयारी बैठक

Jamtara: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं पुलिस प्रशासन के कथित रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा 31 जुलाई को जामताड़ा समाहरणालय (DC कार्यालय) एवं SP कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बुडूडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जामताड़ा नगर की विशेष तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक में जामताड़ा नगर के प्रवासी के रूप में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ‘बाटुल’ शामिल हुए.

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ‘बाटुल’ ने कहा कि विगत दिनों जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आठ निर्दोष कार्यकर्ताओं पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के दबाव में अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई है.

धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए चलेगा जनसंपर्क अभियान

उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 31 जुलाई को DC कार्यालय एवं SP कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. आंदोलन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत जामताड़ा नगर के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जाएगी.

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, भाजपा नेता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष चंदन राउत, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, किसान नेता अंजनी तिवारी, पूर्व जिला मंत्री राजेश यादव, नगर महामंत्री रथु दास एवं लखिन्द्र सिंह, मिथलेश बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ: चाईबासा: NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों की ‘अधिकार रैली’, SDO को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *