कोडरमा: ईमानदारी की मिसाल बनी RPF, खोया बैग और नकदी लौटाई

Koderma: रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और ईमानदारी एक बार फिर सामने आई है. RPF कोडरमा ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक...

कोडरमा
ईमानदारी की मिसाल बनी RPF

Koderma: रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और ईमानदारी एक बार फिर सामने आई है. RPF कोडरमा ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक यात्री का छूटा हुआ लैपटॉप बैग बरामद कर उसमें रखे 97 हजार रुपये नकद के साथ उसे सकुशल लौटा दिया.

क्या है पूरा मामला

दिनांक 24.07.2026 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष धनबाद से रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली. यात्री के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि उनके पिता अनिल कुमार ट्रेन संख्या 13306 डाउन के साधारण कोच में सासाराम से गया की यात्रा कर रहे थे. यात्रा के दौरान उनका एक काला रंग का लैपटॉप बैग छूट गया था, उन्होंने बैग बरामद करने का अनुरोध किया.

RPF ने कुछ ही देर में बरामद किया बैग

प्रभारी निरीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर गुरपा स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी प्रभात कुमार ने अल्प समय में जांच कर ट्रेन के साधारण कोच से उक्त बैग बरामद कर लिया. मोबाइल पर वीडियो कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता से बैग की पहचान करवाई गई, पहचान सही पाए जाने पर बैग को ट्रेन से उतारा गया.

बैग में निकले 97 हजार रुपये

जब बैग को खोला गया तो उसके अंदर 500 रुपये के 116 नोट और 200 रुपये के 195 नोट, कुल 97,000 रुपये मिले. चौंकाने वाली बात यह थी कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में नकदी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी. नकदी मिलने की सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता ने RPF की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की.

ALSO READ: गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 101 लोगों की मुस्कान, चोरी और गुम हुए मोबाइल मालिकों को किए वापस

यात्री को सौंपा गया सामान

बाद में बैग के मालिक अनिल कुमार, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व. राम बदन सिंह, पता – ग्राम, पोस्ट एवं थाना कुढ़नी, जिला कैमूर, बिहार गुरपा आउट पोस्ट पर पहुंचे. उचित सत्यापन के बाद सुपुर्दगीनामा बनाकर लैपटॉप बैग में रखे कुल 97,000 रुपये के साथ उनका सामान सही सलामत उन्हें सौंप दिया गया. सामान पाकर अनिल कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल का आभार व्यक्त किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *