Jamtara: 26 जुलाई को नारायणपुर प्रखंड परिसर में आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय मेगा सशक्तीकरण शिविर की तैयारियों को लेकर शनिवार को नारायणपुर प्रखंड विकास कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता BDO कमलेश कुमार दास ने की, जिसमें CO देवराज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और प्रतिनिधि शामिल रहे. DLSA के अधिकार मित्रों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए.
बैठक में निर्णय लिया गया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारियां पहुंचाई जाएंगी. साथ ही निःशुल्क सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार शिविर में मुख्य अतिथि मोहम्मद नईम अंसारी (Civil Judge (Senior Division)-I, सह ACJM सह वाणिज्यिक न्यायालय, जामताड़ा) उपस्थित रहेंगे.
निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
शिविर में जज के संबोधन से नारायणपुर प्रखंड क्षेत्रवासियों को सरल और बिना खर्च के न्याय तक पहुंच तथा कानूनी सहायता की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मिलेगी, ताकि जरूरतमंद लोग निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठा सकें. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी.
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
मौके पर JSLPS के BPM सूर्यदेव कुमार, स्वास्थ्य विभाग के BPM अखिलेश कुमार, महिला पर्यवेक्षक नियुती दास, PLV प्रदीप रजक, विजय कुमार मंडल व शहादत अली, प्रखंड बड़ाबाबू वेदनाथ हंसदा, EA कुमार अनुराग, प्रशांत दुबे, बिक्की पाण्डेय, लाल मोहम्मद, गुड्डू कुमार तथा JE वकील मरांडी अनीता सहित अन्य उपस्थित थे.
ALSO READ: कोडरमा: झुमरीतिलैया में छात्रों का आक्रोश, सुभाष चौक से झंडा चौक तक निकला प्रतिवाद मार्च
