Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदला मोड़ के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में भाजपा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष बलदेव जी और भाजपा कार्यकर्ता शिवचरण जी घायल हो गए. घटना के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.
नारायणपुर जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव जी और कार्यकर्ता शिवचरण जी अपने घर से नारायणपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दलदला मोड़ के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.
गंभीर चोट के कारण धनबाद रेफर
चिकित्सकों के अनुसार, बलदेव जी की पीठ में गंभीर चोट आई है, जबकि शिवचरण जी के कंधे में चोट लगी है. बेहतर इलाज को देखते हुए दोनों को पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया.घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. वहीं, हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.
READ ALSO: कोडरमा: झुमरीतिलैया में छात्रों का आक्रोश, सुभाष चौक से झंडा चौक तक निकला प्रतिवाद मार्च
