जामताड़ा: रेलवे सुरक्षा और RRB परीक्षा तैयारियों की हुई समीक्षा, बोर्ड अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश

Kolkata/Jamtara: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल...

Jamtara
RRBपरीक्षा से पहले रेलवे बोर्ड ने की समीक्षा

Kolkata/Jamtara: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल रेलों और मंडलों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की. बैठक में सुरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सुरक्षा पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

रेलवे सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर

बैठक में पटरियों, सिग्नलिंग प्रणाली, पुलों और समपार फाटकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही आधुनिक सुरक्षा तकनीकों के अधिकतम उपयोग और सुरक्षा मानकों का हर स्तर पर सख्ती से पालन करने पर विशेष बल दिया गया. अधिकारियों को संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

आरआरबी सीबीटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई. बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए.

स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश

अध्यक्ष ने परीक्षा अवधि के दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा. इसके अलावा हेल्प डेस्क, पेयजल, प्रतीक्षालय, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण और ट्रेनों के समय पर संचालन की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

पूर्व रेलवे ने जताई प्रतिबद्धता

बैठक में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सभी सुरक्षा एवं परीक्षा प्रबंधन संबंधी निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

ALSO READ: जमशेदपुर: POCSO एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर डालसा का जिला स्तरीय परामर्श कार्यक्रम

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *