Click Here
Click Here
Click Here

जेटेट की नई नियमावली जल्द, परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी

रांची: झारखंड में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की नई...

रांची: झारखंड में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की नई नियमावली को 31 मार्च तक अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है. राज्य का शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने यह पाठ्यक्रम तैयार कर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दिया है. विभाग की ओर से नियमावली को अंतिम रूप देने के बाद इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

जेटेट परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

नई नियमावली में परीक्षा प्रणाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के लिए होने वाली जेटेट परीक्षा के प्रश्नों की कठिनाई के स्तर में संशोधन किया गया है, ताकि परीक्षा को अधिक संतुलित और व्यवहारिक बनाया जा सके.

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब अभ्यर्थियों को हर विषय में अलग-अलग पास मार्क्स लाना अनिवार्य नहीं होगा. परीक्षा पास करने के लिए केवल ओवरऑल न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करना जरूरी होगा. इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो किसी एक विषय में कम अंक आने के कारण अब तक परीक्षा पास नहीं कर पाते थे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *