Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने जोहार झारखंड के साथ ली शपथ, कहा – राज्य की तरक्की के लिए करता रहूंगा काम

Ranchi : दिग्गज नेता परिमल नाथवानी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने चौथे कार्यकाल की शुरुआत की. उन्होंने राज्यसभा...

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी

Ranchi :  दिग्गज नेता परिमल नाथवानी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने चौथे कार्यकाल की शुरुआत की. उन्होंने राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण को एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए नाथवानी ने सोशल मीडिया पर राज्य की जनता और एनडीए नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने साफ किया कि यह नया कार्यकाल उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान की बात है. नाथवानी ने कहा कि झारखंड मेरी कर्मभूमि है. जोहार झारखंड’ के संकल्प के साथ मैं राज्य की तरक्की और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा.

चुनावी रण में मिली थी बड़ी जीत

बता दें कि बीते 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस कड़े मुकाबले में उन्हें कुल 28 वोट हासिल हुए थे. नाथवानी ने स्पष्ट किया कि नया जनादेश झारखंड के जमीनी विकास को रफ्तार देने का जरिया बनेगा. उनके अगले कार्यकाल में इन तीन प्राथमिकताओं पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा.जिसमें ग्रामीण बुनियादी ढांचा को मजबूत करना,स्वास्थ्य सेवाओं का हर तबके तक विस्तार और युवाओं के लिए कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करना शामिल हैं.

 

ALSO READ : झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए सीधी बहाली: 186 पदों पर ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ 3 सितंबर को

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *