Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में सचिव पद तक का सफर कयामत से कम नहीं, 46 प्रमोटी IAS में सिर्फ एक ही अफसर सेक्रेटरी रैंक में, आठ अधिकारी इसी साल होंगे रिटायर

Ranchi: झारखंड में गैर सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस संवर्ग में प्रोन्नत होकर सचिव रैंक तक पहुंचने का सफर किसी...

Ranchi: झारखंड में गैर सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस संवर्ग में प्रोन्नत होकर सचिव रैंक तक पहुंचने का सफर किसी कयामत से कम नहीं है. वर्तमान में झारखंड कैडर में 46 प्रमोटी आईएएस कार्यरत हैं. इनमें से सिर्फ एक अफसर मनोज कुमार ही सचिव रैंक पर पदस्थापित हैं. वर्तमान में वे दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसकी वजह यह है कि सचिव रैंक तक पहुंचने के लिए आईएएस संवर्ग में 16 वर्ष की सेवा अनिवार्य है. इस कारण गिने-चुने प्रमोटी आईएएस ही सचिव रैंक तक पहुंच पाते हैं.

सेक्रेट्री बनने का नामुमकिन सा सपना

प्रमोशन मिलने के बाद भी सचिव रैंक तक पहुंचने के लिए 16 वर्ष की बेदाग और अनिवार्य सेवा की शर्त रखी गई है. जब तक कोई गैर सेवा या राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी प्रमोट होकर आईएएस कैडर सूची में अपनी जगह बनाता है, तब तक उसकी उम्र का एक बड़ा हिस्सा बीत चुका होता है. ऐसे में 16 वर्ष की सेवा की यह ‘अदृश्य दीवार’ उसके सामने खड़ी हो जाती है.

Also Readझारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए सीधी बहाली: 186 पदों पर ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ 3 सितंबर को

रिटायरमेंट की उल्टी गिनती

अभयनंदन अंबष्ट: विशेष सचिव (महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा) के पद पर तैनात यह अधिकारी 30 जून 2026 को रिटायर हो जाएंगे.

संजय कुमार: संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय कुमार 31 जुलाई 2026 को रिटायर होंगे.

सुनील सिंह: विशेष सचिव (आईटी) के रूप में कार्यरत सुनील सिंह भी 31 जुलाई 2026 को सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे.

मनोज कुमार: इस पूरी सूची में इकलौते सचिव रैंक के अधिकारी मनोज कुमार 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होंगे.

विधानचंद्र चौधरी: विशेष सचिव (भवन निर्माण विभाग) के पद पर तैनात विधानचंद्र चौधरी 30 सितंबर 2026 को रिटायर होंगे.

गोपालजी तिवारी: विशेष सचिव (कृषि विभाग) के पद पर कार्यरत गोपालजी तिवारी का कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को समाप्त होगा.

सत्येंद्र कुमार: अपर सचिव (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के पद पर कार्यरत सत्येंद्र कुमार 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे.

कुमुद सहाय: पलामू प्रमंडल की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो जाएगा.

छह प्रमोटी IAS के पास जिलों की कमान

अजय नाथ झा: विशेष सचिव रैंक के इस अधिकारी को उपायुक्त बोकारो की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कंचन सिंह: अपर सचिव रैंक की इस महिला अधिकारी को उपायुक्त सिमडेगा बनाया गया है.

राजीव रंजन: इन्हें राज्य के महत्वपूर्ण जिलों में शामिल पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त बनाया गया है.

संदीप कुमार: अपर सचिव रैंक के इस अधिकारी को उपायुक्त लातेहार की जिम्मेदारी मिली है.

पी.एन. मिश्रा: इन्हें उपायुक्त गढ़वा के रूप में पदस्थापित किया गया है.

दिलेश्वर महतो: इस अधिकारी के पास उपायुक्त गुमला की जिम्मेदारी है.

चार प्रमोटी IAS बने प्रमंडलीय आयुक्त

इसके अलावा चार प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को प्रमंडलीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें कुमुद सहाय (पलामू), संजय कुमार (संथाल परगना), विजय कुमार गुप्ता (उत्तरी छोटानागपुर) और राजीव रंजन कुमार विक्रम (कोल्हान) शामिल हैं. ये सभी अधिकारी विशेष सचिव रैंक के हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *