रांची: रथ मेला में जेबकतरा और मोबाइल छिनतई गिरोह सक्रिय, दर्जनों लोग हुए शिकार

Ranchi: राजधानी रांची में रथ मेला का आज, 25 जुलाई को आखिरी दिन है. मेले में हजारों लोगों ने इंज्वाय किया लेकिन...

Ranchi: Pickpocketing and mobile snatching gangs active at Rath Mela, dozens of people fall victim

Ranchi: राजधानी रांची में रथ मेला का आज, 25 जुलाई को आखिरी दिन है. मेले में हजारों लोगों ने इंज्वाय किया लेकिन कुछ लोग जेबकतरों से बच नहीं पाए. मेले में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरा और मोबाइल छितनतई गिरोह सक्रिय रहा. मेले का आनंद लेने पहुंचे दर्जनों श्रद्धालुओं के पॉकेट कट गए और कई लोगों के कीमती मोबाइल फोन झपटमार लेकर फरार हो गए. मेला परिसर में बने अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम और जगरनाथपुर थाने में पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कराते रहे. पीड़ितों ने बताया कि अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर उचक्कों ने उनके पर्स, पैसे और महंगे स्मार्टफोन उड़ा लिए. बढ़ती वारदातों को देखते हुए मेला क्षेत्र में तैनात रांची पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी. पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार मेला परिसर में घोषणा करती रही. श्रद्धालुओं से बार-बार अपील की जा रही है कि वे अपनी कीमती वस्तुओं, मोबाइल और पर्स की सुरक्षा करें.

यह भी पढ़ें: मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटे महाप्रभु: अलौकिक घुरती रथयात्रा के साथ संपन्न हुआ महामहोत्सव, भक्ति रस से सराबोर हुई झारखंड की धरा

Ranchi: Pickpocketing and mobile snatching gangs active at Rath Mela, dozens of people fall victim

पुलिस ने कहा- शिकायतों पर हो रही कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि वे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले हिस्सों में जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पास के सुरक्षाकर्मी को सूचित करें. सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भी भीड़ पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि पीड़ित श्रद्धालुओं की शिकायतों के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *