रांची: हॉकी इंडिया महासचिव के खिलाफ आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, बर्खास्तगी की उठाई मांग

Ranchi: हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के खिलाफ शनिवार को राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों और हॉकी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन...

Ranchi
हॉकी इंडिया महासचिव के खिलाफ आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन

Ranchi: हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के खिलाफ शनिवार को राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों और हॉकी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी जयपाल सिंह मुंडा मैदान से पैदल मार्च करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे, जहां उन्होंने महासचिव का पुतला फूंककर विरोध जताया.

भोलानाथ सिंह को पद से हटाने की मांग

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि झारखंड में महिला खिलाड़ियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामलों की शिकायत हॉकी इंडिया तक पहुंचाई गई थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय शिकायत उठाने वाली पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान असुंता लकड़ा को ही धमकाया गया. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भोलानाथ सिंह को पद से हटाने की मांग की.

आदिवासी खिलाड़ियों की अनदेखी का आरोप 

आदिवासी संगठनों और खिलाड़ियों ने कहा कि असुंता लकड़ा ने करीब दो दशक तक देश और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है. इसके बावजूद उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि हॉकी से जुड़े संगठनों में आदिवासी खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही है और उन्हें संगठन से बाहर किया जा रहा है. पप्रदर्शनकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा, सम्मान और निष्पक्ष खेल व्यवस्था सुनिश्चित करना हॉकी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

ALSO READ: बोकारो: छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *