रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए इंटरव्यू, 6 अभ्यर्थी हुए शामिल

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में असिस्टेंट लाइब्रेरियन के एक पद के लिए शनिवार को इंटरव्यू आयोजित किया गया....

रांची विश्वविद्यालय में इंटरव्यू प्रक्रिया
रांची विश्वविद्यालय में इंटरव्यू प्रक्रिया

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में असिस्टेंट लाइब्रेरियन के एक पद के लिए शनिवार को इंटरव्यू आयोजित किया गया. यह इंटरव्यू मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस कैंपस के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ, जिसमें 6 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. विश्वविद्यालय ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. आवेदन पत्रों की जांच के बाद 11 योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था.

11 अभ्यर्थियों को किया गया था शॉर्टलिस्ट

इंटरव्यू के लिए कुल 11 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, जिनमें से 6 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए. चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की निर्धारित नियमावली के अनुसार संपन्न कराई गई.

कुलपति की अध्यक्षता में हुई चयन प्रक्रिया

चयन समिति की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की. इंटरव्यू प्रक्रिया में विधि संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा, DSW प्रो. सुदेश साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, डिप्टी डायरेक्टर (CVS) डॉ. स्मृति सिंह, DR-1 डॉ. अजय लकड़ा और रांची विश्वविद्यालय के असिस्टेंट लाइब्रेरियन डॉ. संजय कर्ण भी मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची: हॉकी इंडिया महासचिव के खिलाफ आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, बर्खास्तगी की उठाई मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *