Chaibasa: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में चक्रधरपुर में छात्र एकता मंच के बैनर तले ‘छात्र अधिकार रैली’ निकाली गई. कारमेल स्कूल चौक से अनुमंडल कार्यालय तक आयोजित इस रैली के दौरान भगत सिंह चौक पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया. छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. कार्यक्रम के अंत में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की अपील की. इस दौरान पवन चौक पर टीम बैरम खान द्वारा प्रतिभागियों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया और रैली में विभिन्न सामाजिक व छात्र संगठनों के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए.
ये शामिल रहें
कार्यक्रम में अनुप महतो, आमिर, शिव शंकर सामड, सलुका बोदरा, अजय कुंभकार, अमन मुस्तफा, प्रीतम बांकिरा, तौहिद आलम, सन्नी रॉबर्ट, विजय सुंबरुई, हर्ष बाजरा, मोहम्मद अशरफ,अंकित होनहागा, संजय साहू, धीरज कटियार, सन्नी खान, नीतीश दोंगो, नदीम मुस्तफा, मिथलेश केराई, डेविड सागर मुंडा, देवेश महतो, अफताब सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित थे.
AlsoRead:रांची नगर निगम ने 4 महीने में जारी किए 7,991 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
