Koderma : जिला के सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में शनिवार रात चोरी का असफल प्रयास किया गया. यह 15 दिनों के अंदर दूसरी बार है जब चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया. चोरों ने स्वास्थयकर्मी सुनील कुमार चौधरी के घर को निशाना बनाया, लेकिन घर वालों की सतर्कता के कारण चोर भाग निकले. जानकारी के अनुसार सुनील कुमार चौधरी घर से बाहर थे. इसी दौरान दो नकाबपोश चोर चहारदीवारी फांदकर घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे. तभी घर में मौजूद बेटी ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले न्यू कलोनी में चोरी हुई है. लगातार दो बार एक ही मोहल्ले को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी CCTV फुटेज खंगाल रही है. घटना से आक्रोशित लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है.
ALSO READ : बिहार : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों के लिये भेजे गये न्यायिक हिरासत में
