बिहार : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों के लिये भेजे गये न्यायिक हिरासत में

NewsWave Desk : बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही तेज...

तेज प्रताप यादव

NewsWave Desk : बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही तेज प्रताप को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी बिहार में भड़की हिंसा के बाद की गयी. जानकारी हो कि देश भर में चले रहे नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन के बाद ये गिरफ्तारी की गयी है. जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलनों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद ये कार्रवाई की गई. पुलिस का दावा है कि रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप ने छात्रों को हिंसा के लिए उकसाया था. इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने सिर्फ पटना से 209 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है.

देर रात भेजा गया बेउर जेल

जानकारी हो कि शनिवार की देर शाम गांधी मैदान पुलिस ने तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया, लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें कुछ देर में छोड़ दिया गया. हालांकि, देर शाम जब तेज प्रताप सिटी सेंटर मॉल घूमने निकले तो एसपी लॉ एंड ऑर्डर की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया. इस दौरान पुलिस तेज प्रताप को दीघा और बाद में नौबतपुर थाने ले गई, जहां देर रात तक पूछताछ की गयी. जिसके बाद गिरफ्तारी की गयी. देर रात को ही छज्जू बाग स्थित जज के आवास पर पेशी हुई. जिसके बाद पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE: झारखंड में नक्सलवाद को बड़ा झटका: खौफ और दबाव के बीच 18 से अधिक माओवादियों ने डाले हथियार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *