News Wave Desk: अगर आपका संडे स्नैक्स और आराम के साथ बिताने का प्लान है, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि आखिर क्या देखें, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, साइंस फिक्शन और एनीमे जैसे अलग-अलग जॉनर की शानदार कहानियां शामिल हैं. आइए जानते हैं इस वीकेंड कौन-सी नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जगह बना सकती हैं.
‘पल्लीचट्टंबी: द ओरिजिन’ (SonyLIV)
दक्षिण भारतीय अभिनेता टोविनो थॉमस की नई फिल्म ‘पल्लीचट्टंबी: द ओरिजिन’ अब SonyLIV पर स्ट्रीम हो रही है. यह एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 1950 के दशक के केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में एक ऐसे युवा की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी राजनीतिक उथल-पुथल और सामाजिक बदलावों के बीच पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में टोविनो थॉमस के साथ कायाडू लोहाड़, विजयाराघवन और सुधीर करमना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
‘आदर्श बाल विद्यालय’ (Prime Video)
अगर आप हल्की-फुल्की और प्रेरणादायक कहानी देखना चाहते हैं, तो ‘आदर्श बाल विद्यालय’ एक अच्छा विकल्प हो सकता है. Prime Video पर रिलीज हुई यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की कहानी है, जो खराब हो चुके स्कूल को दोबारा बेहतर बनाने की कोशिश करता है. फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और देवेन भोजानी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
‘मुसाफिर कैफे’ (Netflix)
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना और आदिल हुसैन अभिनीत ‘मुसाफिर कैफे’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. यह एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब नया मोड़ लेती है, जब उसके पुराने रिश्ते की यादें और अधूरी भावनाएं एक बार फिर उसके सामने आ जाती हैं.
Read Also: बिहार की बंद चीनी मिलों को मिलेगा नया जीवन, सरकार ने बदला कानून, नवंबर 2026 से शुरू होगी पेराई
’72 आवर्स’ (Netflix)
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए नेटफ्लिक्स की ’72 आवर्स’ एक शानदार विकल्प है. फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता केविन हार्ट मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक सफल बिजनेसमैन की है, जो गलती से जेन-ज़ी युवाओं की बैचलर पार्टी में पहुंच जाता है. इसके बाद शुरू होता है 72 घंटे का ऐसा सफर, जिसमें गलतफहमियां, हंसी-मजाक और कई मजेदार घटनाएं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं.
‘स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स’ (JioHotstar)
अगर आपको साइंस फिक्शन और कॉमेडी का मिश्रण पसंद है, तो ‘स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स’ जरूर देख सकते हैं. यह सीरीज JioHotstar पर उपलब्ध है. कहानी एक ऐसे वैज्ञानिक प्रयोग की है, जो गलत हो जाता है और पूरी दुनिया के लिए खतरा बन जाता है. इसके बाद एक अनोखी टीम मिलकर इस संकट को टालने और दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी उठाती है.
‘कॉन सिटी’ (Netflix)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कॉन सिटी’ में अर्जुन दास, अन्ना बेन और योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. उनकी किस्मत तब बदलती है, जब एक रहस्यमयी प्रिंटर अचानक असली पैसे छापना शुरू कर देता है. इसके बाद कहानी में कई दिलचस्प और रोमांचक मोड़ आते हैं.
‘ब्लीच: थाउजेंड ईयर ब्लड वॉर’ (JioHotstar)
एनीमे देखने वालों के लिए ‘ब्लीच: थाउजेंड ईयर ब्लड वॉर’ इस वीकेंड की सबसे खास रिलीज में से एक है. JioHotstar पर उपलब्ध इस सीरीज में इचिगो कुरोसाकी और सोल रीपर्स, यवाख (Yhwach) और क्विंसी सेना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ते हैं. तीनों दुनियाओं को बचाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है, जिससे कहानी रोमांच और एक्शन से भरपूर बन जाती है.
