धनबाद में कार सवार की हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

Ranchi/Dhanbad: धनबाद पुलिस ने कार सवार हत्याकांड का खुलासा किया है. इस मामले में दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है....

धनबाद में कार सवार की हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

Ranchi/Dhanbad: धनबाद पुलिस ने कार सवार हत्याकांड का खुलासा किया है. इस मामले में दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम प्रेम चौहान और कुन्दन कुमार है. पुलिस ने इस हत्याकांड में प्रयोग कई सामान को भी बरामद किया है. बरामद समान में खून लगा हुआ था. 22 जुलाई को कतरास के सोरीटांड़ में दो अपरधियों ने जयराम मांझी की हत्या कर दी थी. अपराधियों ने पत्थर से चेहरा और सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. मृतक के शव को झाड़ियों में फेंक दिया था.

गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. मृतक जयराम मांझी अपने कार से कहीं जा रहे थे. उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. 23 जुलाई की शाम पुलिस को सोरीटांड़ के पास कच्ची झाड़ीनुमा रास्ते पर एक अज्ञात शव होने की सूचना मिली थी. घटनास्थल से करीब 30 गज की दूरी पर मृतक की कार खड़ी पाई गई थी. इस मामले की खुलासा करने के लिए एक एसआईटी बनाया गया. गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून लगा लोहे का पाइप, खून लगा पत्थर, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. इसके अलावा आरोपियों के खून लगे कपड़े भी जब्त किया गया.

ALSO READ : राज्य में पेपर लीक की जन्मदाता BJP, हेमंत सरकार कर रही कार्रवाई : बंधु तिर्की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *