खूंटी में धूमधाम से मनाया गया CRPF का 88वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Khunti: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 88वां स्थापना दिवस मंगलवार को 94वीं बटालियन CRPF के तजना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खूंटी में धूमधाम...

CRPF's 88th Foundation Day celebrated with great pomp in Khunti, tribute paid to the martyrs

Khunti: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 88वां स्थापना दिवस मंगलवार को 94वीं बटालियन CRPF के तजना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खूंटी में धूमधाम और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इस दौरान 94वीं बटालियन CRPF के कमांडेंट अशोक कुमार सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए सम्मान गार्ड की सलामी दी. इसके बाद क्वार्टर गारद में सलामी ली गई तथा कैंप परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया. गौरतलब है कि 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच में क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस के रूप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई थी. स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर दिया गया. प्रत्येक वर्ष 27 जुलाई को CRPF के स्थापना दिवस के रूप में देशभर में स्थित इसकी विभिन्न बटालियनों और कार्यालयों में मनाया जाता है. समय के साथ CRPF की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में लगातार विस्तार हुआ है.

नक्सल विरोधी अभियान तथा विभिन्न राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही 

प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, चुनाव ड्यूटी, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान तथा विभिन्न राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए CRPF का गौरवशाली इतिहास रहा है. स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मेलन में कमांडेंट अशोक कुमार सिंह ने जवानों से संवाद किया. उन्होंने CRPF के गौरवशाली इतिहास, वीरता और राष्ट्र सेवा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जवानों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. उन्होंने सभी जवानों को भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में कमांडेंट अशोक कुमार सिंह, उप-कमांडेंट रवि शंकर, इंस्पेक्टर अजीत कुमार ठाकुर सहित 94वीं बटालियन CRPF के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे.

ALSO READ : चाईबासा से सहायक अभियंता अनिल कुमार सहित वर्षों से जमे अभियंताओं का अविलंब तबादला हो, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन : रामलाल मुंडा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *