पाकुड़: SIR 2026 के तहत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण, 98 % डिजिटाइजेशन पूर्ण

Pakur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के...

SIR 2026
पाकुड़ SIR 2026 के तहत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण

Pakur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. साथ ही 27 जुलाई 2026 तक 98 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी संपन्न हो चुका है. उन्होंने बताया कि शेष कार्य को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं बीएलओ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं.

प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा…

DC ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके संज्ञान में कोई पात्र मतदाता अब भी गणना प्रपत्र भरने अथवा डिजिटाइजेशन से वंचित है, तो उसे तत्काल चिन्हित कर उसका प्रपत्र भरवाते हुए आज ही डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में राजनीतिक दलों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है.

बैठक के दौरान DC ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं समझना चाहिए कि SIR प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा जा सकेगा. भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार पात्र नागरिक नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत भविष्य में भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा अन्य दावों एवं आपत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सहभागी बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

ALSO READ: बोकारो: पारा शिक्षक विशेष भर्ती विवाद, सुप्रीम कोर्ट निर्देशों पर उठे प्रश्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *