Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भुवनेश्वर से रांची पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे आनन-फानन में ग्राउंडेड करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, जब विमान रांची में उतरा, तब उसमें करीब 70 यात्री सवार थे. जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद इसी विमान से भुवनेश्वर जाने वाले नए यात्रियों को बोर्डिंग कराकर अंदर बैठा दिया गया. हैरानी की बात यह है कि विमान के भीतर यात्रियों को बैठाए रखने के डेढ़ घंटे बाद प्रबंधन को तकनीकी खामी का अहसास हुआ. एयरपोर्ट प्रबंधन ने एहतियातन विमान को पूरी तरह ग्राउंडेड घोषित कर दिया.
ALSO READ : JPSC-JSSC भर्ती घोटाला प्रकरण पर बाबूलाल मरांडी की दो टूक, कहा – CBI जांच से ही खुलेगी भ्रष्टाचार की परतें
