पलामू में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

palamu : पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक...

गांजा

palamu : पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक पलामू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस और थाना पुलिस की विशेष टीम (SIT) ने कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय/खुदरा बाजार में जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.

तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला, (IPS) ने बताया कि बिहार के रास्ते जपला होते हुए एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध गांजा की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर SIT का गठन कर छतरपुर मेन रोड पर गमरिया गांव के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान रात करीब 12:30 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर लकड़ी का पलंगनुमा ढांचा बनाकर गांजे की खेप को छुपाया गया था, जिसे छिपाने के लिए ऊपर से पुराना प्लास्टिक व खाली कैरेट लादे गए थे. मौके पर ही DD किट (ड्रग डिटेक्शन किट) से जांच करने पर पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद सभी प्रदर्शों को जब्त कर लिया गया.

आम लोगों से मांगी सूचना

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आगे पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने बतया कि तस्करों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए SIT लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होने ने स्पष्ट किया है कि NDPS (मादक पदार्थ) के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी और आम नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.

Also Read : बिहार की सियासत में उबाल: तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, सरकार को अल्टीमेटम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *