चाईबासा में विधिक सशक्तीकरण शिविर,105 लाभुकों को 105 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

Chaibasa: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के मार्गदर्शन में कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) एवं...

Chaibasa
चाईबासा में विधिक सशक्तिकरण शिविर

Chaibasa: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के मार्गदर्शन में कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष DLSA मौहम्मद शाकिर, उपायुक्त-सह-उपाध्यक्ष DLSA मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने दीप प्रज्वलित कर किया.

 

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और लाभों का वितरण

शिविर में 13 विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 105 लाभुकों के बीच 105 करोड़ 94 लाख 68 हजार 300 की परिसंपत्तियों एवं लाभों का वितरण किया गया. इसके अलावा, विधिक साक्षरता क्लब की चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों, उत्कृष्ट पारा विधिक स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया तथा जिले के नवनियुक्त मुंडा-मानकी को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए.

योजनाओं के लाभ के साथ निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना उद्देश्य

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने लोगों से किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में DLSA, विधिक सेवा क्लिनिक तथा हेल्पलाइन 15100 का उपयोग करने की अपील की.

योजनाओं की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित की जा रही है

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन, न्यायपालिका और DLSA के समन्वित प्रयासों से न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने विक्टिम कम्पेनसेशन, सड़क सुरक्षा, रक्तदान, टीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी.

आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 का उपयोग करने की अपील

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने साइबर अपराध, डायन प्रथा, बाल तस्करी एवं गुमशुदा बच्चों के मामलों में समय पर सूचना देने और पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया.

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संकल्प हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.

ALSO READ: NEET पेपर लीक से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नए शिक्षा मंत्री के कार्यभार संभालने तक: 85 दिनों में कैसे बदला देश का सबसे बड़ा शिक्षा आंदोलन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *