पलामू: अनियंत्रित क्रेटा ने मचाई तबाही, बाइक को रौंदते हुए होटल में घुसी कार

Palamu: मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखाड़ के पास बेतला रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार सड़क किनारे खड़ी...

पलामू
अनियंत्रित कार

Palamu: मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखाड़ के पास बेतला रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार सड़क किनारे खड़ी पल्सर बाइक को टक्कर मारते हुए सीधे चंद्रवंशी होटल में जा घुसी। हादसे में दुकानदार घायल हो गए, जबकि होटल में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.

चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, घटना से नाराज होटल संचालक की पत्नी ने कार पर लाठी से हमला कर दिया.

ALSO READ: जामताड़ा: रवींद्रनाथ महतो ने उमानाथ कोल को दी श्रद्धांजलि, बोले— समाज ने अपना समर्पित योद्धा खो दिया

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घायल दुकानदार को सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *