लातेहार: चंदवा में पहली बार होगा सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव

Latehar: चंदवा में पहली बार सार्वजनिक स्तर पर भव्य गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर रविवार को महावीर मंडल...

लातेहार
गणेश पूजा महोत्सव

Latehar: चंदवा में पहली बार सार्वजनिक स्तर पर भव्य गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर रविवार को महावीर मंडल कंचन नगरी (धोबी टोला) परिसर में आयोजन समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं की बैठक हुई.

धार्मिक कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा

बैठक में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का निर्णय लिया गया. महोत्सव के दौरान आरती, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश

आयोजन समिति ने बताया कि यह गणेश पूजा महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनेगा। इसमें युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: चाईबासा: 4 दिन से लापता युवक का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका में जांच शुरू

2 अगस्त को फिर होगी बैठक

तैयारियों को अंतिम रूप देने और समितियों के गठन के लिए 2 अगस्त को दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी. समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *