डूरंड कप 2026: रांची में बचे मुकाबलों के टिकट वितरण का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां मिलेगा टिकट?

Ranchi: डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में दर्शकों की भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह को देखते हुए बाकी के मैचों के...

Durand Cup 2026: Full ticket distribution schedule for the remaining matches in Ranchi released. Know when and where to get tickets?

Ranchi: डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में दर्शकों की भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह को देखते हुए बाकी के मैचों के लिए टिकट वितरण की व्यवस्था जारी कर दी गई है. बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के गेट नंबर-11, 13 और 23 पर बनाए गए 12 टिकट काउंटरों से निर्धारित तिथियों पर दर्शकों को टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे. सभी काउंटरों पर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक टिकटों का वितरण होगा. दर्शकों से अपील की गई है कि वे अपनी पसंद के मैच के लिए तय तिथि पर ही टिकट प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें: डूरंड कप 2026 में जमशेदपुर FC की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका की डिफेंडर्स FC को 5-0 से रौंदा, रेनियर फर्नांडिस ने जड़ी हैट्रिक

मैचवार टिकट वितरण का कार्यक्रम

29 जुलाई: Indian Air Force FT बनाम Defenders FC
टिकट वितरण: 27, 28 और 29 जुलाई

4 अगस्त: Jamshedpur FC बनाम SC Delhi
टिकट वितरण: 1, 2 और 3 अगस्त

7 अगस्त: SC Delhi बनाम Defenders FC
टिकट वितरण: 5 और 6 अगस्त

10 अगस्त: SC Delhi बनाम Indian Air Force FT
टिकट वितरण: 8 और 9 अगस्त

13 अगस्त: Jamshedpur FC बनाम Indian Air Force FT
टिकट वितरण: 11 और 12 अगस्त

16 अगस्त: Winner Team-1 बनाम Winner Team-2
टिकट वितरण: 14 और 15 अगस्त

प्रशासन की अपील- भीड़ से बचने के लिए पहले पहुंचे स्टेडियम

प्रशासन ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि भीड़ से बचने के लिए समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और केवल निर्धारित काउंटरों से ही टिकट प्राप्त करें. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, ताकि डूरंड कप 2026 का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *