Jamtara: जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र स्थित धनुकड़ीह मोड़ पर रविवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
तीनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायलों की पहचान नाला थाना क्षेत्र के बासुडीह निवासी राजीव बाउरी, विष्णु बाउरी और शुभंकर बाउरी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही कुंडहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
कार और बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ: DFC चक्रधरपुर बनी पहली सेरसा फुटबॉल लीग की विजेता, फाइनल में सेरसा सीकेपी को 2-1 से हराया
