Chakradharpur: स्थानीय इकबाल सिंह सिंधु स्टेडियम में आयोजित पहली सेरसा फुटबॉल लीग-2026 के फाइनल में डीएफसी चक्रधरपुर (DFC Chakradharpur) ने सेरसा सीकेपी (Sersa CKP) को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. 3 जुलाई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया था.
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 30 हजार रुपये का मिला पुरस्कार
फाइनल में डीएफसी की ओर से कमल सिजुई ने 5वें मिनट और कृष्णा हेंब्रम ने 13वें मिनट में गोल किए, जबकि सेरसा के लिए एनके बर्मा ने 8वें मिनट में गोल दागा. समापन समारोह में एडीआरएम अनूप पटेल ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 30 हजार रुपये और उपविजेता को ट्रॉफी व 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. व्यक्तिगत पुरस्कारों में धुलु मुर्मू को मैन ऑफ द मैच, कृष्णा हेंब्रम को मैन ऑफ द सीरीज और कुलदीप सिंह को बेस्ट गोलकीपर चुना गया.
यह भी पढ़ें: राजनगर: मांझी पारगाना भवन में झामुमो जिला समिति की बैठक, संगठन विस्तार और जनसेवा पर जोर
